देवास। जिले के सतवास में निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच करते हुए एक ऐसी दुकान को सील कर दिया, जहां 12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म रखी हुई मिली। अब इस पूरे मामले में संबंधित निजी स्कूलों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
जानकारी के अनुसार, अभिभावकों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी स्कूल छात्रों को एक ही दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला परियोजना समन्वय अधिकारी (डीपीसी) अजय मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कान्हा कलेक्शन पर छापामार कार्रवाई की।
जांच के दौरान दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसकी दुकान पर 12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म उपलब्ध है, लेकिन उनसे संबंधित कोई वैध अभिलेख या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन के चलते प्रशासन ने तत्काल दुकान को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कुछ निजी स्कूलों का भी निरीक्षण किया। डीपीसी अजय मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों को किसी एक दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन ने उन 12 निजी स्कूलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, जिनकी यूनिफॉर्म दुकान पर मिली है। मामले की जांच जारी है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas