देवास। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत शुक्रवार को देवास जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास संचालित पान दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के सामने संचालित पान दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर करीब 5 से 6 पान दुकानों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही दुकानों से पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य नशीले उत्पाद जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत देवास में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी लगातार निरीक्षण और छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas