सादाबाद: सादाबाद के अलीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुआ
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस में तैनात पैरामेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी के लिए जा रहे पैरामेडिक को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे वह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर हाईवे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बेहतर उपचार के लिए आगरा भेजा है।