लालगंज: महेशपुर गांव में गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो लोग हुए घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा उपचार
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा हाईवे पर स्थित महेशपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा 108 से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां पर पति-पत्नी का इलाज चल रहा है।