डेहरी: दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई, अधिकारियों ने कहा- DJ नहीं बजेगा
Dehri, Rohtas | Sep 26, 2024 अनुमंडल कार्यालय परिसर में आगामी दुर्गा पूजा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान नगर पूजा कमेटी सहित नगर मोहर्रम कमेटी के सदस्य और अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि पंडाल स्थापित करने वाले लोगों के साथ बैठक की जाएगी। डीजे बजाने पर बैन होगा।