डेहरी: रेल पुल के समीप सोन नदी में डूबे बच्चे का शव भुसहुला से मिला, CO ने परिजनों को आपदा राहत के तहत ₹4 लाख का चेक दिया
Dehri, Rohtas | Sep 27, 2024 डेहरी स्थित रेल पुल के समीप सोन नद में कल जितिया के दिन डूबे 13 वर्षीय बच्चे का शव आज दरिहट थाने छेत्र के भुसहला से बरामद कर लिया गया है।जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। वहीं डेहरी की अंचलाधिकारी शिबू मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची तथा उन्होंने ढाढस बंधाया वआपदा राहत के तहत चार लाख का चेक सौपा।