डेहरी: पाली रेल पुल के नजदीक सोन नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चे डूबे, 2 बच्चे सही सलामत निकले, तीसरे की तलाश जारी
Dehri, Rohtas | Sep 25, 2024 डेहरी के सोन नद में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। जिसमें गोताखोरों की मदद से दो बच्चों को किसी तरह सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। जबकि 13 साल का पवन गिरी की तलाश जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चे की तलाश में जुटे हैं वहीं परिवार जनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।