डेहरी: SP आवास के नजदीक आधे दर्जन दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने की भीषण चोरी, दुकानदारों में त्राहिमाम
Dehri, Rohtas | Sep 26, 2024 डेहरी नगर थाना क्षेत्र के एनिकट रोड स्थित अनुमंडल गेट के सामने आधे दर्जन से ज्यादा दुकानों में बीती रात चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया गया है आज सुबह जब दुकानदार अपनी चाय पान की दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके गुमटी दुकानों का ताला टूटा पड़ा है और शातिर चोर दुकान में रखे सारे सामान लेकर रफू चक्कर हो गए हैं। ऐसे में दुकानदारों ने अपना माथा पकड़ लिया।