रफीगंज: रफीगंज के बलिगांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द, ग्रामीणों में मायूसी; नई तिथि घोषित करने की मांग
रफीगंज के बलिगांव में 9 जुलाई को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द होने से ग्रामीणों में मायूसी छा गई। कार्यक्रम के दौरान जननायक जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण होना था। बुधवार संध्या 5 बजे ग्रामीणों ने बताया की मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पिछले करीब दो माह से चल रही थीं। दुसरे राज्यों से भी लोग घर आयें थे।