हरदा की जनसुनवाई में जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका जहरीले पदार्थ के सेवन की है। परिजनों ने जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि मामला कमिश्नर कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
.
.
#anokhaharda #harda #hardanews #mpnewsindia
Harda, Harda | Jul 15, 2026