बिछिया: बम्हनी बंजर में 'बनाओ-तोड़ो, फिर बनाओ' का खेल चरम पर!
बम्हनी बंजर नगर में इन दिनों अव्यवस्था अपने चरम पर है l हालात ऐसे हैं कि सिस्टम नहीं बल्कि ठेकेदार ही नगर को चला रहे है l जब चाहे,बिना किसी अनुमति के करोड़ों की नई सड़कों को उखाड़ दिया जाता है, और प्रशासन को इसकी कोई खबर तक नहीं होती lमामला शंकर चौक का हैl जहां तीन दिन पहले मेंन रोड से सोनी मोहल्ला तक खोदे गए गड्ढे 18 अप्रैल,कों दोपहर 12 बजे तक भी नही भरे l