मछलीशहर: मछली शहर सांसद द्वारा चौकी खुर्द गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 731B में किसानों की गई जमीन का चेक किया वितरण
मछलीशहर के चौकीखुर्द गांव में सांसद बीपी सरोज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 731B में किसानों की गई जमीन का चेक वितरण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया। सोमवार शाम 5 बजे सांसद बीपी सरोज चौकीखुर्द गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे और 25 किसानों को राष्ट्रीय राजमार्ग में गई जमीन का चेक वितरण किया।