खींवसर: खींवसर उपखंड क्षेत्र के गांव शिलगांव मे पीएचसी के लिए भूमि आवंटन करवाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
खींवसर उपखंड क्षेत्र के गांव शीलगांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि आवंटन करवाने की मांग की गई। ग्रामीण विशनलाल दाधीच ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि विभाग द्वारा डेढ साल पहले गांव मे पीएचसी के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है लेकिन भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया विभागीय कारणो से अटकी हुई है।