रामपुर मनिहारान थाना साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई 20 हजार रुपये की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। गांव चुन्हेटी गाढा निवासी रागिब इस्लाम के साथ 16 अप्रैल 2025 को साइबर ठगी हुई थी। ठग ने खुद को परिचित बताकर भरोसे में लिया और झांसा देकर उससे 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।