देव: कंचनपुर थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी अभियुक्त को थाना के पास से गिरफ्तार किया, बड़ी कार्रवाई
देव प्रखंड के कंचनपुर थाना पुलिस ने थाना के पास से फरार चल रहे एक कुर्की वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आधार पर अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी।