बांधवगढ़: जिला पंचायत में ‘स्कूल चले हम’ अभियान की समीक्षा, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के बांधवगढ़ सभागार में ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाला में प्रवेशित बच्चों की उपस्थिति, मध्यान भोजन व्यवस्था, खाद्यान्न उठाव, स्व-सहायता समूह द्वारा बर्तन खरीदी तथा गर्ल्स टॉयलेट निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह और डीपीसी के.के. देहरिया मौजूद रहे ।