इटारसी: सूरजगंज बांस डिपो के पास शौचालय विवाद में चाकू से हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इटारसी में सूरजगंज बांस डिपो के पास शौचालय को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान मजदूर भीमा चौधरी (35) के रूप में हुई है। बुधवार गुरुवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक भीमा चौधरी (35) और आरोपी आमने-सामने रहते थे।