जहानाबाद: बिहार में नई सियासी पारी: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला स्तर तक जश्न का माहौल रहा और यह खबर चर्चा का प्रमुख विषय बन गई। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी सहित देश की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और राजनीतिक महत्व और बढ़ गया।