पोहरी: पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान और पुलिस टीम ने बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Pohri, Shivpuri | Apr 18, 2026 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जारी निर्देशों के पालन में शनिवार दोपहर 3 बजे पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान ने नगर के बैंकों का निरीक्षण किया जिनमे भारतीय स्टेट बैंक,मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक,आईसीआईसीआई बैंकों को चैक किया गया। पुलिस द्वारा बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैंक मेनेजर/बैंक अधिकारियों से चर्चा की गई।