कोरांव: लापता छात्रा मामले में थाने पहुंचे चेयरमैन के साथ पुलिस ने की अभद्रता, विधायक, जिलाध्यक्ष व डीसीपी से की गई शिकायत
कोरांव थाना क्षेत्र से शनिवार को लापता हुई नौवीं कक्षा की छात्रा बुधवार सुबह घर लौट आई। पुलिस सूचना मिलते ही छात्रा और उसकी मां को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में परिजनों को छात्रा से बात नहीं करने दी जा रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे, जहां उनकी पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर अभद्रता हुई।