डुमरा: सीतामढ़ी में एमबीबीएस डॉक्टर दीक्षा को मिथिला का पाग और शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
सीतामढ़ी की होनहार बेटी दीक्षा ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर आज डुमरा स्थित आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीक्षा को शॉल ओढ़ाकर और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी गई।