दतिया: सिमिरिया गांव में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, सोते समय घर में घुसकर की जबरदस्ती, आरोपी गिरफ्तार
Datia, Datia | Apr 25, 2026 दतिया के उनाव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक रिषभ कुशवाहा पर आरोप है कि उसने सोते समय वारदात को अंजाम दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।