लाडपुरा: लाड खेड़ा तिराहा से पुलिस ने कार से 155 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा, चालक हुआ फरार
Ladpura, Kota | Jul 13, 2024 पिडावा रोड स्थित लाड खेड़ा तिराहा पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से 155 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा। कार्रवाई के दौरान चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए डोडा चूरा की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई गई। जिला पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर के अनुसार पगारिया थाने की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने लाडखेडा तिराहा पर एक संदिग्ध कार को डिटेन किया।