लाडपुरा: पनवाड़ क्षेत्र में आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर दलित किशोरी का 2 साल तक किया शोषण, थाने में की शिकायत
Ladpura, Kota | Jul 13, 2024 पनवाड़ इलाके में दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो फोटो बना लिए और 2 साल से ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। एक अन्य युवती ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता के पिता ने थाने में परिवाद दिया जिसमें वसीम नामक युवक पर दो साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने की शिकायत की गई।