मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली दौरे की तैयारियां तेज, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चंबा, 4 जुलाई 2026।
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित होली प्रवास को लेकर शनिवार को विश्राम गृह होली में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जनसभा स्थल, यातायात एवं रूट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने एसएचओ भरमौर बाबू राम को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने, आम लोगों के लिए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी जारी किए।
बैठक से पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने होली हेलीपैड एवं जनसभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक के बाद उपायुक्त ने ऐतिहासिक धार्मिक स्थल लाके वाली माता मंदिर में माथा टेका तथा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, होली का भी निरीक्षण किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा, डीएफओ भरमौर नवनाथ शिवाजी माने, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जे.एस. ठाकुर, अधिशासी अभियंता भाग सिंह, तहसीलदार होली अजय कुमार, बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल तथा एसएचओ भरमौर बाबू राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#dcchamba #bharmour #SukhvinderSinghSukhu
Chamba, Chamba | Jul 4, 2026