पिपरिया: वलीपुर गांव के मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू हाई स्कूल में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पिपरिया प्रखंड के मेघ राय मिश्री प्रसाद प्लस टू हाई स्कूल वालीपुर में 16 अप्रैल से जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है. सोमवार अपराह्न 2:30 बजे यहां दूसरे बैच को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फील्ड ट्रेनर ज्ञान प्रकाश एवं संजीव कुमार द्वारा डिजिटल तकनीक से डाटा संग्रहण की आवश्यक जानकारी दी गई.