भितरवार: भितरवार से लापता हुई दोनों नाबालिग बच्चियां सकुशल कोसा गांव में मिली
नगर वासियों के लिए राहत भरी खबर, सोशल मीडिया की मुहिम लाई रंग। भितरवार से लापता हुई दोनों नाबालिक बच्चियां सकुशल कोसा गांव मे मिल गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चियों को सकुशल अपने साथ ले गए। सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियान और लोगों की सतर्कता से बच्चियों का जल्द पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।