इटारसी: इटारसी में भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, विधायक व नपा अध्यक्ष शामिल
भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे इटारसी स्थित भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीष्ठी कार्यक्रम में नर्मदापुरम इटारसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा शामिल हुई। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।