मुगलसराय: न्यू सेंट्रल कॉलोनी क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
मंगलवार दोपहर 03 बजे मुगलसराय पुलिस द्वारा बताया गया कि न्यू सेंट्रल कॉलोनी क्षेत्र से चेकिंग के दौरान एक ऑटो से 13 ग्राम हेरोइन बरामद कर महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 पुड़िया हेरोइन, एक ऑटो, तीन मोबाइल फोन व ₹200 नकद बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने वाराणसी व आसपास क्षेत्रों में हेरोइन बेचने की बात कबूल की।