अरवल: कोरीयम में नीट में उत्कृष्ट सफलता पर विधायक मनोज कुमार शर्मा ने अनामिका कुमारी को सम्मानित किया
Arwal, Arwal | Aug 2, 2026 अरवल विधानसभा क्षेत्र के कोरियम गांव की प्रतिभाशाली छात्रा अनामिका कुमारी को नीट-यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने पर अरवल विधायक मनोज कुमार शर्मा ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।