सतबरवा: विधायक ने नौडीहा चौक से तेतरियाडीह चौक तक सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने शनिवार दोपहर चार बजे पलामू जिले के नौडीहा चौक से तेतरियाडीह चौक तक बनने वाली सड़क निर्माण योजना का विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा ने किया।