खिजरसराय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष के द्वारा खिजरसराय थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में खिजरसराय सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने शनिवार की रात 8 बजे बताएं कि पहाड़पुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई विवाद मामले में दोनों पक्ष के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।