कुंडा: काशीपुर गांव में बूजुर्ग की हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने किया टीम का गठन, केस दर्ज
संग्रामगढ़ इलाके के काशीपुर गांव में बूजर्ग राम लखन की सोमवार सुबह पड़ोसी दबंगो ने हत्या कर दी। जानकारी देते हुए सोमवार शाम 6 बजे एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया की परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और सासन से हर सम्भब मदद दी जाएगी।