बिलग्राम: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस चालक की मौत, बाराती बाल-बाल बचे
Bilgram, Hardoi | Apr 16, 2026 हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,जहां बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार बाराती बाल-बाल बच गए।बताया जा रहा है कि बिलग्राम क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव से बुधवार रात लगभग 9 बजे बारात गंज मुरादाबाद जा रही थी।इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।