राशमि: राशमी में शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा
राशमी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम दिया गया। संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है, जिससे उनमें रोष व्याप्त