गोरखपुर: पिपराइच में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर गिरफ्तार, कई फरार
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। सोनबरसा मार्ग स्थित इस्माइलपुर ईंट भट्ठे के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार एसओजी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंशों को पिकअप वाहन में लादकर बिहार ले जाने की फिराक मे है