बदलापुर: बदलापुर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
बदलापुर कोतवाली में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात लल्लन प्रसाद का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मृत्यु से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वह वर्तमान समय में बदलापुर थाने में सेवा दे रहे थे, और पुलिसकर्मियों के बीच एक कर्मठ, जिम्मेदार और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। मुख्य आरक्षी लल्लन प्रसाद बलिया जिले के रहने वाले थे.