बदलापुर: महराजगंज में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. नाबालिक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को उसके मायके के रहने वाले एक युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है.