बदलापुर: बदलापुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुंडई का वीडियो वायरल, पुलिस गाड़ी में बैठे राजस्वकर्मी को गालियां देकर धमकाया
जौनपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष बदलापुर संजीव कुमार ऊर्फ शनी शुक्ला की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंडल अध्यक्ष पुलिस गाड़ी में सवार राजस्वकर्मी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए खींचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने राजस्वकर्मी को मारने की धमकी भी दी।