बदलापुर: परियाही सीड गाँव निवासी दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कठोर कारावास और ₹22 हजार अर्थदंड की सजा
बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अनुराग यादव पुत्र रामसजीवन यादव निवासी परियाही सीड़ को दोषी पाते हुए न्यायालय ने आजीवन कठोर कारावास और 22 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया।