बदलापुर: बदलापुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि ने विभिन्न वार्डों में चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
बदलापुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वार्ड नं 1 सरोखनपुर, वार्ड नं 11 भलुआही, वार्ड नं 12 दाऊदपुर और वार्ड नं 2 हकारपुर में चल रहे सड़कों पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही वार्ड नं 3 बरौली व वार्ड नं 2 हकारपुर में बन रही सीसी रोड़ का भी जायजा लिया। वही निरीक्षण के दौरान सभासद लक्ष्मण सिंह, राजेश साहू आदि मौजूद रहे.