डुमैनी के सकिंदर पासवान ने अपने किशोर पुत्र सत्यम कुमार की गुमशुदगी को लेकर थाने में बुधवार की दोपहर बाद करीब 12:15 बजे शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि चार दिन पूर्व सत्यम स्कूल से एसएलसी लाने गया था। उसकी काफी खोजबीन की गई परंतु उसका अब तक पता ठिकाना नहीं मिल सका है।