तरबगंज: उमरी बेगमगंज पुलिस ने 3 नफर वारंटियों को थाना क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों से किया गिरफ्तार
उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने मंगलवार को बताया कि गैर जमानती वारंट के अभियुक्तों के घर व मिलने के संभावित स्थान पर दबिश दी गई। इस दौरान वारंटी तुलसीराम लोध निवासी बरौली, नाथू सिंह पुत्र रामतेज सिंह व गुड्डू सिंह पुत्र रामतेज सिंह निवासी अल्लीपुरवा खण्डेराय को गिरफ्तार किया गया। तीनों वारंटियों को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।