तरबगंज: तरबगंज तहसील सभागार में CRO गोंडा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन, आई 109 शिकायतें
मंगलवार की सुबह 10 बजे CRO की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कुल 109 शिकायतें आई। सीआरओ गोंडा व उप जिलाधिकारी भारत भार्गव, क्षेत्र अधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की और गुणवत्तापूर्ण जांच कर समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।