तरबगंज: कल्यानपुर गांव में दबंगों ने विद्युत कर्मी को पीटा पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
कल्यानपुर के गंगा सिंह पुरवा गांव निवासी साहुल सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की सायं वह पंडित पुरवा गांव में गया था जहां पर मोबाइल पर बात करने को लेकर बालापुर गांव के चकिया मजरा निवासी लालजी यादव गाली देने लगे मना करने पर लोहे के राड और सरिया से मारा पीटा जिससे काफी चोटें आई।वह बिजली का काम करता है।