तरबगंज: शोभापुर पूजा कर रही महिला से गांव के ही लोगों ने गाली गलौज देते हुए की पिटाई,पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
शोभापुर गांव निवासी कमलेश कुमारी ने बताया कि रविवार की दोपहर में वह अपने घर में पूजा कर रही थ। कि गांव के कौशल तिवारी, उर्मिला तिवारी तथा डिप्टी पांडेय,आए और गाली देते हुए मारने लगे।शोर सुनकर बचाने आई उसकी बहन कुसुम पांडेय को भी मारा-पीटा जिससे दोनों को काफी चोटें आई।उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।