तरबगंज: अचलपुर चौराहे के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
अशोकपुर निवासी रमा पान्डेय पत्नी अतुल पान्डेय ने थाने पर तहरीर देकर बताया प्रर्थीनी के अतुल पान्डेय गांव के ही एक युवक को बाइक पर बैठ कर अचलपुर निमंत्रण में गए थे।निमंत्रण से घर वापस आते समय अचलपुर चौराहे के पास कार चालक बृजेश चौहान पुत्र शेर सिंह ,निवासी साहिबपुर ने तेज रफ्तार चलते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई।