आज दिन मंगलवार की शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर गंभीर घायल को तत्काल स्थानीय और राजगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।