ब्यावर: भूरियाखेड़ा में पालूना की लेबर लगाने पर नरेगा श्रमिकों का विरोध, स्थानीय मजदूरों को नजरअंदाज करने का आरोप
Beawar, Ajmer | Jun 17, 2026 ब्यावर। बुधवार शाम 6 बजे बड़कोचरा ग्राम पंचायत के भूरियाखेड़ा में नरेगा कार्य पर पालूना गांव की लेबर लगाए जाने को लेकर स्थानीय श्रमिकों ने विरोध जताया है। श्रमिकों का आरोप है कि भूरियाखेड़ा में पर्याप्त संख्या में स्थानीय मजदूर उपलब्ध होने के बावजूद दूसरे राजस्व गांव की लेबर को कार्य पर लगाया गया, जिससे स्थानीय श्रमिकों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है।