गुना: आंधी-तूफान का कहर: नया गांव में मुक्तिधाम को भारी नुकसान, टीन शेड उखड़कर गिरा
Guna, Guna | May 31, 2026 गुना जिले में 30 और 31 मई रात तेज आंधी और तूफान ने काफी नुकसान किया है। गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गडा के ग्राम नयागांव में मुक्तिधाम का टीन शेड तेज आंधी में उखाड़ कर जमीन पर धराशाई हो गया। ग्रामीण दूलीचंद लोधा ने बताया, अंतिम संस्कार के दौरान धूप और बारिश में लोग परेशान होंगे। ग्राम पंचायत या प्रशासन जल्द मरम्मत करें। बड़ा हादसा होने से टल गया।